नैनीताल के नयना देवी मंदिर में विवाह करने के बाद देवी चटर्जी और परी शाह शुक्रवार की सुबह रानीखेत पहुंचीं। यहां दो घंटे तक घूमने के बाद दोनों अपनी कार से दिल्ली के लिए रवाना हो र्गइं। वैवाहिक बंधन में बंधने के बाद दोनाें डांस टीचर का कहना है कि दोस्ती टूटने की डर से उन्होंने विवाह किया है। शीघ्र ही इस शादी को कानूनीजामा भी पहनाएंगी।
दिल्ली जाते समय देवी और परी ने टेलीफोन पर बताया कि छह साल पूर्व दोनों की मुलाकात हल्द्वानी में हुई थी, धीरे-धीरे दोस्ती प्रगाढ़ हो गई। दोस्ती टूटने की डर से ही दोनों ने एक-दूसरे के साथ विवाह रचाने का निर्णय ले लिया। देवी चटर्जी कोलकाता की रहने वाली हैं, जबकि परी शाह हल्द्वानी की हैं।
विवाह करने के बाद दोनों बेहद खुश हैं और शीघ्र ही इस विवाह को वह कानूनी तौर पर मंजूरी दिलाएंगी। देवी चटर्जी ने बताया कि रानीखेत बेहद खूबसूरत जगह है। कहा कि दिल्ली जाना था, इसलिए यहां पर केवल दो घंटे ही घूम-फिर सके।