फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के आंदोलन में सालम का अहम योगदान

Sun, 23 Aug 2015 12:51 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 जलागम परिषद के उपाध्यक्ष दिनेश कुंजवाल ने कहा है कि आजादी आंदोलन में सालम क्षेत्र का अहम योगदान रहा है। शहीदों के सम्मान में जैंती के धामद्यो  में 25 अगस्त को होने वाला महोत्सव सालम क्रांति के रणबांकुरों को याद करने के साथ ही क्षेत्र के लिए विकास दिवस का प्रतीक है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि समारोह में मुख्यमंत्री हरीश रावत शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। अल्मोड़ा  में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान ही जिले के सालम, सल्ट समेत अन्य स्थानों पर आंदोलन तेजी से फैला था। सालम क्षेत्र का भी आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक समिति हर वर्ष श्रद्धांजलि समारोह आयोजित करती है।  इस दौरान सरकार के नुमाइंदे धामद्यो मेें विकास योजनाओं की घोषणा भी करते हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद हरीश रावत पहली बार इस समारोह में पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि सीएम के दौरे को लेकर जनता में काफी उत्साह है।
विज्ञापन


लोगों  को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री यहां पहुंच कर कई योजनाओं की घोषणा करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में जल संवर्धन की व्यवस्था संतोषजनक नहीं है।

जलागम  विकास विभाग के माध्यम से प्रदेश सरकार इस दिशा में ठोस प्रयास कर रही है, ताकि भूमिगत जल स्तर में बढ़ोतरी होने के साथ ही गैर हिमानी नदियों में भी पानी का बहाव बना रहे। इस दौरान  त्रिलोचन जोशी, तारा  जोशी, पूरन रौतेला, दिनेश पंत, रॉबिन भंडारी, पंकज वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें