अल्मोड़ा। सूर्योदय सेवा समिति नव योग एवं आयुष मंत्रालय की ओर से नगर के स्कूलों में निशुल्क योग शिविर शुरू हो गए हैं। प्रशिक्षक हेमंत जोशी के निर्देशन में प्रेमा पाठक, पूजा रावत ने एडम्स गर्ल्स इंटर कालेज, जीजीआईसी, आर्य कन्या इंटर कालेज में लगाए गए शिविरों में छात्राओं को गोमुखासन, हलासन, भ्रामरी, अनुलोम विलोम, प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।
सूर्योदय सेवा समिति के समन्वयक लीलाधर पांडे और नवदीप जोशी ने बताया कि 21 जून तक अल्मोड़ा जिले के विभिन्न स्थानों पर आयुष मंत्रालय भारत सरकार की योजना के अंतर्गत योगाभ्यास शिविर लगाए जाएंगे। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए योग प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहे हैं। इस मौके पर सरिता जोशी, प्रदीप जोशी, नमिता जोशी, भीम सिंह अधिकारी, योगेश जोशी आदि उपस्थित थे।