सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। बुधवार को क्षेत्र में आए तेज अंधड़ से टाना गांव निवासी देवेंद्र सिंह का पालीहाउस क्षतिग्रस्त हो गया। पालीहाउस में उन्होंने टमाटर, शिमला मिर्च, बैगन, कद्दू, खीरा आदि लगा रखे थे। इससे उन्हें हजारों का नुकसान हो गया है और सब्जी फसल को भी नुकसान पहुंचा है।