फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथा मानसरोवर यात्री दल धारचूला रवाना

Sun, 25 Jun 2017 10:10 PM IST
अल्मोड़ा़,अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैलाश मानसरोवर यात्रियों का दल धारचूला रवाना होता हुआ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कैलाश मानसरोवर यात्रियों का चौथा दल रविवार सुबह बम-बम भोले के जयकारे के साथ धारचूला को रवाना हुआ। धौलछीना में यात्री दल का स्वागत किया गया। जलपान ग्रहण करने के बाद यात्री अगले पड़ाव धारचूला के लिए रवाना हुए। 
विज्ञापन


चौथा यात्री दल शनिवार देर रात अल्मोड़ा पहुंचा। अल्मोड़ा होली-डे होम में रात्रि विश्राम करने के बाद यात्री अगले पड़ाव को रवाना हुए। चौथे दल में शामिल 53 यात्रियों में 39 पुरुष और 14 महिलाएं शामिल हैं। दल का नेतृत्व एडीजी ट्रेफिक प्रशांत कुमार कर रहे हैं। यात्रियों में मानसरोवर यात्रा को लेकर कफी उत्साह है। धौलछीना में हिल व्यू होटल में यात्रियों का स्वागत किया गया। भोले शंकर के दर्शन को लेकर यात्री काफी उत्साहित हैं। जलपान के बाद दल अगले पड़ाव धारचूला को रवाना हुआ। पर्वतीय क्षेत्र में सड़कों की खस्ताहाल स्थिति से यात्री असंतुष्ट नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें