फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 28 किलो गांजे के साथ चार तस्करों को पकड़ा, कार सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पहाड़ों में घूमने की आड़ में गांजा तस्करी कर रहे तस्करों के मंसूबों पर पुलिस ने पानी फेर दिया। थाना भतरौंजखान और एसओजी ने 28 किलोग्राम गांजे के साथ चार तस्करों को दबोचा है। कार सीज कर दी है। बरामद गांजे की कीमत सात लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष भतरौंजखान अवनीश कुमार और प्रभारी एसओजी अल्मोड़ा सुनील धानिक के नेतृत्व में थाना भतरौंजखान पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम बाड़ीकोट तिराहा भिकियासैंण पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मारुति स्विफ्ट डिजायर वाहन संख्या यूके 18 वी 5195 की तलाशी ली। कार में बैठे गुरदयाल सिंह (31), हरदयाल सिंह (28) दोनों निवासी कचनालगाजी, नियर उजाला अस्पताल काशीपुर, जिला-ऊधम सिंह नगर, हरप्रीत सिंह (31) निवासी ग्राम लोहारी, मानपुर जिला- रामपुर उप्र और हरप्रीत सिंह (20) निवासी वार्ड नंबर 1 नियर प्राईमरी स्कूल गड्डा कालोनी काशीपुर, जिला-ऊधम सिंह नगर के कब्जे से 28 किलो अवैध गांजा बरामद किया। कार को एनडीपीएस एक्ट के तहत सीज किया गया है।

इस संबंध में थाना भतरौंजखान में धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी पंजीकृत की गई है। बरामद मादक पदार्थ के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की भी जांच की जा रही है। हरप्रीत सिंह के विरुद्ध पूर्व में थाना सल्ट में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी पंजीकृत है। अन्य गिरफ्तार अभियुक्तों का भी आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें