अल्मोड़ा। भारी बारिश के बाद मलबा आने से जिले में चार ग्रामीण मोटर मार्ग बंद है। इससे ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बारिश के चलते ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों की हालत खस्ता हो गई है। आए दिन सड़कों पर मलबा आ रहा है।
रविवार तड़के गंगोला-रापड़, जैंती-पीपली, चौसाला-चिल, मंगलता-त्रिनैली मोटर मार्गों पर मलबा आ गया। इससे चारों ग्रामीण सड़कों पर आवाजाही ठप है। सड़कें बंद होने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतें हो रही हैं।
उन्हें अन्य मार्गों से सफर करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों को भी स्कूल आवाजाही के दौरान परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दौरान किसी न किसी सड़क पर मलबा आ रहा है। सड़क बंद होने पर शीघ्र खोलने की व्यवस्था होनी चाहिए। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक बंद सड़कों को खोलने का काम जारी है। जल्द सड़कों को खोल दिया जाएगा।