फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पदक से सम्मानित हुए एसएसबी के चार अधिकारी

Thu, 07 Jan 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के कई अधिकारी-कर्मचारियों को अच्छे कार्यों के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। इनमें से चार अधिकारी-कर्मचारी एसएसबी के स्थानीय सीमांत मुख्यालय के हैं।
विज्ञापन


यह सम्मान गत दिनों बल के स्थापना दिवस समारोह में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया। सीमांत मुख्यालय के आईजी श्याम सिंह ने कहा कि पदक मिलने से अन्य अधिकारी-कर्मचारियों में काम के प्रति समर्पण भाव बढ़ेगा।

भारत-नेपाल और भारत-भूटान के सीमाओं की सुरक्षा  में तैनात सशस्त्र सीमा बल के कार्यों का संज्ञान लेते हुए भारत सरकार ने इस बल के आठ अधिकारी-कर्मचारियों को उनके निष्ठापूर्वक कार्यों के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया है। इनमें रानीखेत सीमांत मुख्यालय के चार लोग शामिल हैं।
विज्ञापन


इन्होंने विषम परिस्थितियों की परवाह किए बगैर सीमा पर उल्लेखनीय कार्य किए हैं। सीमांत मुख्यालय के अतर सिंह पवार बल में वृत्त संगठक के पद पर चयनित होकर विभिन्न क्षेत्रों तैनात रहे। अभी वह क्षेत्र संगठक के रूप में पिथौरागढ़ में कार्यरत हैं।

ज्ञान चंद बल के विभिन्न प्रचालन संबंधी कार्यों से जुड़े रहे। सेवा के दौरान कई साहसिक कार्यों में भाग लिया। गत माह वह सेवानिवृत्त हुए हैं। पीतांबर सिंह डंगवाल एसएसबी में पिछले 39 सालों से कार्य कर रहे हैं।

 वर्तमान में वह सीमांत मुख्यालय रानीखेत में अधिशासी अभियंता के तौर पर कार्यरत हैं। चौथे पदक विजेता हैं हरीश चंद्र बृजवाल। वह बल के संचार शाखा से जुड़े हैं और पूर्वोत्तर राज्यों में भी सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें