फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जयंती पर याद किए गए पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा

Sat, 25 Apr 2026 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा के 107वीं जयंती पर उन्हें याद किया। वहीं कार्यकर्ताओं ने विकास भवन में लगी उनकी मूर्ति पर माला व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके विकास कार्यों को याद करते हुए अमर रहे के नारे लगाए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरुरानी, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र बिष्ट, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, जगत तिवारी, दीपक पाडे, देवेंद्र भट्ट आदि मौजूद रहे। इधर विकास भवन में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए भुवन चंद्र बहुगुणा ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा बहुमुखी प्रतिभावान थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास किया। उन्होंने जनता और कर्मचारियों के हित में कार्य किए। केंद्रीय मंत्री रहते उन्होंने रसोई गैस उत्तराखंड को सब्सिडी में उपलब्ध कराई। आज उनके कार्यों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें