फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें माने जाने पर वन श्रमिकों का धरना प्रदर्शन, तालाबंदी खत्म

विज्ञापन
अल्मोड़ा में वन श्रमिकों, ठेकेदारों से वार्ता करते मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं डा. विवेक पांडे। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लीसे के भुगतान की मांग को लेकर लीसा श्रमिकों, ठेकेदारों द्वारा वन विभाग के कार्यालयों में की जा रही तालाबंदी और धरना खत्म हो गया है। शनिवार को श्रमिकों की प्रभागीय वनाधिकारी के चिंतन सभागार में मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं डॉ. विवेक पांडे से वार्ता हुई।
विज्ञापन

सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद श्रमिकों ने प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय अल्मोड़ा वन प्रभाग, प्रभागीय वनाधिकारी सिविल और सोयम वन प्रभाग, वन संरक्षक उत्तरी कुमाऊं वृत्त के कार्यालयों में तीन दिनों से की जा रही तालाबंदी और धरना खत्म कर दिया है।
शनिवार को भी वन विभाग के दफ्तरों में तालांबदी के चलते कार्यालयों में कामकाज ठप रहा। श्रमिकों के आक्रोश को देखते हुए मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं डॉ. विवेक पांडे शनिवार को वार्ता करने पहुंचे। वार्ता में वर्ष 2016 के लीसा के भुगतान के लिए अप्रैल से भुगतान प्रारंभ करने की सहमति बनी। 2014 नाप लीसा के अवशेष भुगतान के लिए शासन से मांग करने आदि पर सहमति बनी।
विज्ञापन

मांगें मान ली जाने पर श्रमिकों ने तालाबंदी खत्म कर दी है। वार्ता में मुख्य संरक्षक उत्तरी कुमाऊं विवेक पांडे के अलावा उत्तरी कुमाऊं वृत्त वन संरक्षक प्रवीन कुमार, चंपावत के प्रभागीय वनाधिकारी कुबेर बिष्ट, प्रभागीय वनाधिकारी अल्मोड़ा, सिविल सोयम वन प्रभाग केएस रावत, प्रभागीय वनाधिकारी बागेश्वर वन प्रभाग मयंक शेखर झा, प्रभागीय वनाधिकारी भूमि संरक्षण वन प्रभाग दिनकर तिवारी, उप प्रभागीय वनाधिकारी भूपाल सिंह बिष्ट, वन क्षेत्राधिकारी संचिता वर्मा, प्रशिक्षु वन क्षेत्राधिकारी महेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें