जंगल से भटककर आबादी में घुस आए सांभर की जान वन कर्मियों ने बचा ली। भतरौंजखान के पास च्यूनी गांव में रविवार दोपहर एक छह वर्षीय सांभर जंगल से भटककर आबादी की तरफ आ गया। वन क्षेत्राधिकारी उमेश पांडे ने बताया कि गांव में घुसते ही सांभर के पीछे कुत्तों का झुंड पड़ गया। सांभर जान बचाने के लिए पास ही में एक तालाब में जा गिरा।
स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, वन कर्मियों ने ग्रामीणों सहयोग से सांभर को तालाब से बाहर निकाला और यहां पशु चिकित्सालय ले आए, हालांकि सांभर को अधिक चोट नहीं है। पशु चिकित्साधिकारी डा. ममता यादव ने उसका प्राथमिक उपचार किया। वन विभाग उसे दलमोटी के जंगल छोड़ आया।