फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मेश्वर के समीप जंगल में लगी आग, आवासीय इलाके तक पहुंची

विज्ञापन
अल्मोड़ा के लक्ष्मेश्वर के समीप जंगल में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अप्रैल के साथ ही जिले में वनाग्नि की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को नगर क्षेत्र से लगे लक्ष्मेश्वर के पास जंगल में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग आवासीय क्षेत्र की ओर बढ़ने लगी। सूचना पर पहुंची दमकल कर्मियों की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। वहीं देर रात विकासभवन के जंगलों में भी आग लगी। काफी देर तक जंगल धू-धूकर जलते रहे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार को क्षेत्र के लक्ष्मेश्वर स्थित खूटकूनी मंदिर के पास जंगल में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग आस पास के पूरे जंगल में फैलते हुए पास में ही रिहायशी इलाके तक पहुंच गई। सभासद अमित साह ने फायर सर्विस को आग लगने की सूचना दी। सूचना के बाद दमकल और वन कार्मिक मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। काफी देर तक धधके जंगलों से वन संपदा को काफी नुकसान हुआ है। आग बुझाने वाली टीम में एलएफएम प्रेम लाल, हरनाम सिंह, चालक पंकज सिंह, एफएम देवेंद्र गिरी, वन विभाग के भुवन टम्टा, नीरज, मनीष, मनीष कुमार आदि रहे। उधर देर रात तक विकासभवन के जंगल जलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें