फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सल्ट ब्लॉक में तीन दिन से धधक रहे हैं जंगल

Thu, 03 Apr 2025 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। विकासखंड सल्ट के मैणाकोट में पिछले तीन दिनों से नाप खेतों व वन पंचायत के जंगलों में आग लगी है। इस आग से ग्रामीणों के घास के आठ लूटे और जमा की गई लकड़ियों के ढेर जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची। इस टीम ने ग्रामीणों की मदद से नाप खेतों में लगी आग बुझाई, जबकि वन पंचायत के जंगल में लगी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।
वन दरोगा सुरेंद्र नेगी ने बताया की मौके पर जाकर आग को बुझाया गया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के ही गोबर के ढेर में सुलगी आग नाप खेतों में फैली। फायर सीजन की शुरुआत से लेकर अब तक ब्लाॅक के मौलेखाल, भ्याड़ी, मुनड़ा, जालीखान, शशिखाल, खुमाड़, बासों, पोखरी, करगेत, टुकरा, डभरा, बिनोली समेत कई जंगल पिछले दिनों जल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें