फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जागेश्वरधाम में निरीक्षण के लिए पहुंची लोनिवि की टीम

Thu, 03 Apr 2025 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। मास्टर प्लान के तहत जागेश्वरधाम के मुख्य गेट पर लगाए गए बड़े घंटे की नाद टूटने की सूचना के बाद बुधवार को आनन-फानन लोक निर्माण विभाग के अधिकारी यहां पहुंचे। उन्होंने घंटे के नाद की नापजोख की, ताकि उसी नाप की नाद लगाई जा सके।
विज्ञापन

मंगलवार को मंदिर के मुख्य गेट पर लगे घंटे की नाद टूट गई। इससे एक किशोर बाल-बाल बचा और अफरातफरी मच गई थी। मास्टर प्लान के तहत करीब 3 माह पहले ही यह घंटा लगाया गया था। नाद टूटने की सूचना मिलने पर बुधवार को लोक निर्माण विभाग के एई योगेश जोशी व हेमंत पाठक जागेश्वर पहुंचे।
उन्होंने घंटे की टूटी नाद का निरीक्षण किया और पाया कि घंटा और नाद अलग-अलग हो गए। इसके बाद नाद की नापजोख की गई, ताकि उसी नाप की नाद मंगाकर लगाई जा सके। एई हेमंत पाठक ने बताया कि इसकी सूचना घंटा निर्माता को दी गई है और जल्द नई नाद लगवाई जाएगी। इसके बदले कोई भी चार्ज घंटा निर्माता को नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें