फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: धू-धू जल रहे जंगल, लाखों की वन संपदा नष्ट

विज्ञापन
नवाड के पास आग से धधक रहे जंगल । संवाद
विज्ञापन
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। गर्मी बढ़ने के साथ ही बुधवार को क्षेत्र के चौनलिया समेत कई जगहों में आग लग गई। इससे वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। जिले में अब तक आग की 74 घटनाओं में 104.65 हेक्टेयर जंगल में पेड़ पौधे जलकर नष्ट हो गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को भतरौंजखान क्षेत्र में कई स्थानों पर जंगल आग में जलते रहे। चौनलिया, नवाड, खीला, थापल आदि स्थानों में जंगलों में आग लगने से वन संपदा को क्षति पहुंची है। आग लगने से तापमान भी बढ़ गया है। आग से चारों ओर धुंआ है, जिससे पर्यावरण को भी नुकसान हो रहा है।
इस फायर सीजन में अब तक वन विभाग के आरक्षित और वन पंचायत क्षेत्रों में आग की कुल 74 घटनाएं हुईं, जिसमें कुल 104.65 हेक्टेयर जंगल जल गया। इससे वन विभाग को तीन लाख रुपये की क्षति हुई। पिछले सीजन में जिले में आगजनी की कुल 350 घटनाओं में 772.5 हेक्टेयर जंगल जला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें