फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में दो दिन से धधक रहे हैं जंगल, लाखों की वन संपदा खाक

विज्ञापन
बिसरा के जंगलों में लगी आग से उठता धुंए का गुबार जो चारों तरफ फैल रहा है।संवाद - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में सर्दी के मौसम में कई जंगल धधक रहे हैं। जंगलों में लगी आग से लाखों की वन संपदा जलकर खाक हो गई है तो वन्यजीवों की जान भी आफत में है। वन विभाग आग बुझाने में लाचार नजर आ रहा है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा के बिसरा, बिमोला, बाड़ेछीना के आसपास जंगल दो दिनों से धू-धूकर जल रहे हैं। यहां लगी आग से करीब पांच हेक्टेयर से अधिक जंगल जल चुके हैं। आग लगने से लाखों की वन संपदा को खासा नुकसान पहुंचा है। बांज, बुरांश, फल्यांट सहित अन्य इमारती लकड़ी के पेड़, पौधे नष्ट हो गए हैं। बिमोला, बिसरा के जंगलों में ग्रामीण आग बुझाने में जुटे हैं लेकिन यहां वन विभाग का कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा है।
क्षेत्र में फैली धुंध से लोग परेशान
अल्मोड़ा। बिसरा, बिमोला में वनाग्नि से फैली धुंध के कारण लोग परेशान हैं। अल्मोड़ा नगर से हवालबाग क्षेत्र में धुआं का गुबार साफ देखा जा सकता है। धुंध से बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ रहा है। हालात यह हैं कि क्षेत्र के कई बच्चे और बुजुर्ग सांस की बीमार से जूझने लगे हैं।
विज्ञापन

वन पंचायतों के जंगलों में आग लगने की सूचना है। आम तौर पर स्थानीय लोगों की लापरवाही से जंगलों में आग लग रही है। वन पंचायतों को आग बुझाने के लिए आगे आना होगा। विभाग भी आग की घटनाओं को रोकने के लिए तत्परता से काम कर रहा है।
विज्ञापन

महातिम यादव, डीएफओ, अल्मोड़ा वन प्रभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें