फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: भनोली में आग लगने से दो मकान खाक, पांच जानवरों की जिंदा जलकर मौत

विज्ञापन
भनोली के दुनाड़ गांव में मकानों से उठती आग की लपटें।।संवाद - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भनोली तहसील क्षेत्र के दुनाड़ गांव में शनिवार रात आग लगने से दो मकान जल गए। परिजनों के दूसरे मकान में होने से घटना बच गई लेकिन इस घटना में जलने से गोठ में बंधे पांच पालतू जानवरों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया और घटना की सूचना राजस्व विभाग को दी।
विज्ञापन

भनोली तहसील के दुनाड़ गांव के सन तोक में शनिवार रात लक्ष्मी दत्त पुत्र हंसा दत्त और हरीश चंद्र पुत्र गंगा दत्त के मकानों में आग लग गई। लोगों के गहरी नींद में होने से आग पर किसी की नजर नहीं पड़ी और दोनों मकान जल गए। परिजनों के अन्य मकान में होने से हादसा बच गया लेकिन लक्ष्मी दत्त के गोठ में बंधे महेश चंद्र पुत्र नित्यानंद की चार बकरियां और एक गाय जिंदा जल गए जिससे उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना ग्रामीणों को रविवार सुबह मिली। मकानों से आग की लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हरीश के गोठ में बंधे जानवरों को बमुश्किल बचाया। इस घटना में घर में रखा सारा सामान जल गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना राजस्व विभाग को दी। मौके पर पहुंचे राजस्व उपनिरीक्षक (आरएसआई) गोपाल सिंह बिष्ट ने नुकसान का आकलन किया। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को भेजी जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्यवाही होगी।
विज्ञापन

घरों में फैली चूल्हे की आग
अल्मोड़ा। आरएसआई गोपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि चूल्हे की आग घटना का कारण बनी है। बताया कि लक्ष्मी दत्त पुत्र हंसा दत्त का परिवार दिल्ली में रहता है। उन्होंने घर की देखरेख की जिम्मेदारी महेश चंद्र को दी है। महेश का परिवार ने इस घर के दोमंजिले में रसोई बनाई है। लकड़ी के चूल्हे में शनिवार को खाना बना कर उनका परिवार अपने दूसरे घर में सोने चले गया। रात में चूल्हे के कोयलों से आग घर में फैल गई जिससे आग लग गई।
समय पर पता नहीं चलता तो अन्य मकान भी आ जाते चपेट में
अल्मोड़ा। आग की भेंट चढ़े मकानों के आसपास कई अन्य मकान भी हैं। दोनों मकान रातभर सुलगते रहे लेकिन सुबह के अंधेरे में ही ग्रामीणों की नजर मकानों से उठती आग की लपटों पर पड़ गई। उन्होंने अन्य ग्रामीणों को मौके पर बुलाया और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। यदि समय रहते ग्रामीणों को घटना का पता नहीं चलता तो दोनों मकानों में लगी आग आसपास स्थित अन्य मकानों में भी फैलती जिससे बढ़ी घटना हो सकती थी।
भनोली के दुनाड़ गांव में चूल्हे की आग से दो मकान जल गए। इससे खासा नुकसान हुआ है। नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट प्रशासन को भेजी जाएगी। इसके बाद ही आगे की कार्यवाही होगी। - गोपाल सिंह बिष्ट, आरएसआई, भनोली, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें