फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: ग्लेशियरों की यात्रा करने पहुंचे विदेशी पर्यटक

Fri, 17 Apr 2026 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। ग्लेशियरों की यात्रा का आगाज होते ही देश-विदेश के सैलानियों के आने का क्रम शुरू हो गया है। नीदरलैंड और अमेरिका के सैलानियों का दल 10 दिनों की ट्र्रेकिंग पर कपकोट पहुंचा है। दल का नेतृत्व दो भारतीय कर रहे हैं। क्षेत्र के दर्शनीय स्थलों का दीदार करने के बाद सैलानी पिथौरागढ़ को रवाना होंगे।
विज्ञापन

अमेरिका और नीदरलैंड के सैलानियों का दल बुधवार को कपकोट पहुंचा। टीम ने हिचौड़ी में बनाए गए वन विभाग के चेक पोस्ट में पंजीकरण कराया। दल का नेतृत्व कर रहे पुणे के विक्रांत गौड़ ने बताया कि दल में अमेरिका और नीदरलैंड के अलग-अलग प्रांतों से सैलानी हैं। दल में सात महिलाएं और पांच पुरुष हैं। दल सरयू नदी के उद्गम स्थल से आगे की ट्रेकिंग करेगा। दल ग्लेशियरों की सैर करने के बाद नामिक होते हुए मुनस्यारी के लिए रवाना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें