अल्मोड़ा। ताकुला स्थित बामनीगाढ़ आंगनबाड़ी केंद्र मेें आठवें पोषण पखवाड़े के तहत गर्भवती, धात्री महिलाओं को भोजन में पोषण आहार को शामिल करनेे के लिए जागरूक किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेनू ने महिलाओं को मां और शिशु के पोषण, गर्भवती महिलाओं के लिए संतुलित आहार, के बारे में बताया। बताया कि गर्भवतियों को सुबह का नाश्ता कभी नहीं छोड़ना चाहिए और प्रतिदिन 30 मिनट व्यायाम करना चाहिए। बताया कि संतुलित आहार में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन, खनिज और फाइबर उचित मात्रा में शामिल होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम करने में सहायक हैं।