फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों के लिए नोटबंदी के कोई मायने नहीं

Tue, 14 Feb 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने नोटबंदी के बाद भी काफी पैसा बहाया है। जिले की छह विधानसभा सीटों में चुनाव लड़ रहे 45 प्रत्याशियों ने नामांकन के बाद से अब तक करीब दो करोड़ रुपए चुनाव प्रचार में लगाए। 53 लाख से अधिक द्वाराहाट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने खर्च किए हैं।
विज्ञापन


चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों का खर्च देखकर ऐसा नहीं लगा कि नोटबंदी का असर उन पर भी हुआ हो। जिले की छह विधानसभा सीटों में चुनाव लड़ रहे 45 प्रत्याशियों ने 24 दिन में ही दो करोड़ से अधिक खर्च किए हैं। चुनाव आयोग की व्यय अनुवीक्षण टीम को दिए खर्चे के हिसाब में नामांकन तिथि के बाद से 13 फरवरी तक प्रत्याशियों ने 2.09 करोड़ रुपए चुनाव प्रचार में खर्च किए हैं। इनमें सबसे ज्यादा खर्च द्वाराहाट विधानसभा सीट में हुए हैं। यहां नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं जिन्होंने प्रचार में 53.33 लाख रुपए खर्च किए हैं।

अल्मोड़ा विधानसभा में 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।  चुनाव प्रचार में प्रत्याशियों ने 41.76 लाख रुपए खर्च किए हैं। जागेश्वर सीट में चार प्रत्याशी मैदान में हैं जिन्होंने चुनाव प्रचार में 37.82 लाख फूंके हैं। सोमेश्वर सीट में छह प्रत्याशियों ने 28.45 लाख खर्च किए हैं। रानीखेत सीट में पांच प्रत्याशियों ने प्रचार में 29.24 लाख खर्च किए हैं और सल्ट विधानसभा सीट में दस प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में अब तक 21.85 लाख खर्च किए हैं। सहायक कोषाधिकारी जगत जोशी ने बताया कि इनमें तीन प्रत्याशियों ने पूरा हिसाब नहीं दिया है। एक प्रत्याशी को चुनावी खर्च
विज्ञापन
विज्ञापन

 का हिसाब कम दिखाने पर नोटिस भी दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें