मौलेखाल (अल्मोड़ा)। खाद्य सुरक्षा विभाग एवं तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को सल्ट तहसील अंतर्गत विभिन्न बाजारों में छापा मारा। होली पर्व को देखते हुए यह मीट और मिठाई की दुकानों में चेकिंग की। अलग-अलग जगहों पर मिठाई और मावे के पांच सैंपल लिये।
टीम ने मौलेखाल, जालीखान, डोटियाल, हिनोला व शशिखाल आदि जगह स्थित बाजारों में मीट व मिठाई की दुकानें चेक कीं। टीम ने मिठाई व मीट विक्रेताओं को साफ-सफाई बनाये रखने, बासी सामग्री नहीं बेचने के सख्त निर्देश दिए।
टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नंद किशोर, अभिहीत अधिकारी पीसी जोशी, तहसीलदार आबिद अली व राजस्व उप निरीक्षक इकरार अंसारी शामिल रहे।