फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 30 गांवों के लोग पानी को तरसे

Sat, 08 Mar 2025 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लमगड़ा के 30 से अधिक गांवों में लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। कपिलेश्वर-बानणीदेवी योजना से आपूर्ति नहीं होने से यह दिक्कत आई है।
विज्ञापन

लमगड़ा बाजार, ठाट, पलना, तोली, गौलीमहर सहित कई गांवों के लोगों को पीने तक का पानी जुटाना मुश्किल हो रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर एक हफ्ते के भीतर आपूर्ति नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
शनिवार को तहसील कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि योजना से जुड़े रिजाॅर्ट और होटलाें को बराबर पानी दिया जा रहा है जबकि ग्रामीणों को दो से तीन सप्ताह में एक बार पानी मिल रहा है। आरोप है कि लमगड़ा बाजार में बीते आठ महीने से पेयजल आपूर्ति नहीं हुई है।
विज्ञापन

आपूर्ति नहीं होने से विद्यालयों में एमडीएम योजना, आंगनबाड़ी, चिकित्सालयों में भी कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में अमित वर्मा, जीवन सिंह मेर, हीरा बिष्ट, किशन सिंह, पंकज कुमार, गोपाल मेर थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें