फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले साल ही शुरू होगा फूड एंड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट

Tue, 29 Dec 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पर्यटन और होटल इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के  लिए अल्मोड़ा में 5.98 करोड़ से निर्माणाधीन फूड एंड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट (एफसीआई) भवन का काम इस साल भी पूरा नहीं हो सका है जबकि यह कार्य अगस्त में पूरा हो जाना चाहिए था।  जिस गति से काम चल रहा है एफसीआई में प्रशिक्षण शुरू होने में अभी एक साल से अधिक का समय लग सकता है। अगर तेजी से काम हुआ तो 2016 में यह संस्थान शुरू हो सकेगा।  
केंद्र सरकार ने 2009 में अल्मोड़ा में फूड एंड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट को मंजूरी दी। पर्यटन विभाग ने भवाली मार्ग पर लोधिया के समीप देवली-बर्शिमी मे भूमि का चयन किया। वन भूमि की स्वीकृति समेत अन्य औपचारिकता पूरी होने के बाद पर्यटन विभाग के नाम पर 1.304 हेक्टेयर (65 नाली) भूमि हस्तांतरित हुई। शासन ने एफसीआई के भवन निर्माण के लिए उत्तराखंड राज्य अवस्थापना विकास निगम को निर्माण एजेंसी के तौर पर नामित किया। मार्च 2013 में भवन निर्माण के लिए निविदाएं आमंत्रित की गईं।  जून 2013 में एफसीआई भवन का निर्माण कार्य शुरू हुआ। 5.98 करोड़ लागत के इस कार्य को अगस्त 2015 में पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन चार माह अधिक समय बीत जाने के बाद भी काम अधूरा है। एफसीआई के भवन निर्माण में अब तक करीब चार करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि यह संस्थान बन जाता है तो क्षेत्र में होटल और पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही इस उच्च तकनीकी संस्थान से प्रशिक्षण लेने के बाद युवा देश और विदेश में रोजगार कर सकेंगे, लेकिन समय पर काम पूरा नहीं होने से युवाओं को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इधर विभाग के अवर अभियंता गणेश आर्या ने बताया कि फिनिशिंग, प्लास्टर, चहारदीवारी, पेंटिंग आदि कार्य होने शेष हैं। शुरुआत में 2013 की बरसात में आपदा के चलते काम में विलंब हुआ। अगस्त 2016 तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा। निर्माण कंपनी को कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें