वीडीयो कान्फ्रेंसिंग में हिस्सा लेते जिलाधिकारी तथा अन्य अधिकारी।
- फोटो : amar ujala
लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना को सफलतापूर्वक कराने के लिए प्रदेश की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिसर, जिलाधिकारियों और मतगणना से जुड़े अधिकारियों को मतगणना की तैयारियों के बारे में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जरूरी निर्देश दिए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी रिटर्निंग आफिसरों से कहा कि मतगणना के लिए निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का पालन करें। उन्होंने मतगणना कर्मचारियों की तैनाती के लिए रेंडमाइजेशन चुनाव प्रेक्षक की उपस्थिति में करने को कहा। मतगणना केंद्र के भीतर किसी भी कर्मचारी को मोबाइल फोन की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रेस प्रतिनिधियों को मतगणना स्थल पर बनाए गए मीडिया सेंटर तक ही मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति होगी। उन्होंने मतगणना स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रखने और मतगणना परिसर के 100 मीटर के दायरे में कोई भी वाहन पार्क नहीं करने को कहा। मतगणना स्थल पर बिना आईडी के किसी को भी प्रवेश न दिया जाए। वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, नोडल अधिकारी निर्वाचन मनुज गोयल, उपजिला निर्वाचन अधिकारी बीएल फिरमाल, डिप्टी कलेक्टर राहुल शाह, नोडल अधिकारी पोस्टल बैलेट एसके उपाध्याय, सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश तिवारी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोहर लाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, नोडल प्रशिक्षण नरेश कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी शंकर राम, पुलिस उपाधीक्षक कमल राम आर्य आदि उपस्थित थे।