फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फलसीमा में डंपर दुर्घटनाग्रस्त 

Sun, 19 Jun 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा में यहीं से गिरा कैंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। धारानौला-पिथौरागढ़ मार्ग में फलसीमा के पास डंपर बैक करने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब तीन सौ मीटर खाई में जा गिरा। चालक ने कूदकर जान बचाई। दुर्घटनाग्रस्त डंपर के परखचे उड़ गए। डंपर (यूए-04-बी-5497) को लेकर चालक विनोद कुमार रविवार सुबह करीब 7:15 बजे धारानौला से फलसीमा की ओर गया।
विज्ञापन


फलसीमा के पास चालक डंपर को बैक करने लगा। डंपर इस दौरान सड़क किनारे मिट्टी और कूड़े में धंसने लगा। चालक ने कूदकर जान बचाई।  डंपर करीब तीन सौ मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। डंपर के परखचे उड़ गए हैं। ब्यूरो 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें