फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: विनोद नदी के किनारे बनेगा दो किमी लंबा तटबंध

Wed, 14 May 2025 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। स्याल्दे की विनोद नदी से खतरा और नुकसान टालने के लिए करीब 6.74 करोड़ खर्च होंगे। इस बजट से नदी किनारे दो किमी लंबा तटबंध बनेगा। यह बहुप्रतीक्षित तटबंध का कार्य मंगलवार को भूमि पूजन की रस्म से शुरू हुआ।
विज्ञापन

दरअसल, विनाद नदी पहले कई बार बरसात में विकराल रूप धारण कर चुकी है, जिससे रिहायसी इलाकों और उपजाऊ भूमि बह गई। भविष्य में इसी खतरे को रोकने के लिए तटबंध की मांग उठी। जिसे मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल हुई। इसके लिए 6 करोड़ 74 लाख 89 हजार रुपये की योजना मंजूर हुई, जिसमें दो किमी लंबा तटबंध बनेगा। मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक महेश जीना ने भूमि पूजन कर इस कार्य का श्रीगणेश करवाया। संचालन मंडल महामंत्री सुरेंद्र घुघत्याल ने किया। वहां पर मंडल अध्यक्ष कुंदन लाल, कैलाश लखेड़ा, सिंचाई विभाग के एसडीओ सुरेंद्र कठायत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें