फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवालबाग के नशा मुक्ति केंद्र से पांच नशेड़ी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हवालबाग में संचालित नशा मुक्ति केंद्र से पांच युवक रविवार देर रात फरार हो गए। इनमें से चार का पता लग गया है। जबकि एक का अब भी कहीं सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक हवालबाग में चल रहे नशा मुक्ति केंद्र में इस समय 14 युवाओं को नशा छुड़ाने के लिए रखा गया था। जिसमें से पांच युवक रविवार देर रात भोजन करने के बाद मौका लगते ही फरार हो गए। जानकारी मिलते ही वहां मौजूद गार्ड ने मुक्ति केंद्र के प्रभारी डॉ. अजीत तिवारी को फोन पर इसकी जानकारी दी।
डॉ. तिवारी ने तुरंत पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। कुछ देर बाद ही प्रभारी डॉ. तिवारी और सोमेश्वर के थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट दलबल के साथ वहां पहुंच गए। इसके अलावा आपदा प्रबंधन टीम ने भी पूरी रात खोजबीन की। लेकिन रात में इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन

नशा मुक्ति केंद्र के प्रभारी डॉ. तिवारी ने बताया कि फरार हुए इन लोगों में बनारस निवासी शिखर सिंह, शक्तिफार्म निवासी सुब्रत मजूमदार, मजखाली निवासी हिमांशु और रानीखेत निवासी अभिषेक के बारे में जानकारी मिल चुकी है। हिमांशु और अभिषेक अपने घर पहुंच चुके हैं। शिखर सिंह सुब्रत के साथ शक्तिफार्म उसके घर पर है। फिलहाल अस्कोट पिथौरागढ़ निवासी नवीन के बारे में में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें