फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका ने पंचवर्षीय कर निर्धारण को भवनों का सर्वे कार्य किया पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में बताया गया कि शहर में भवनों के पंचवर्षीय कर निर्धारण को सर्वे का कार्य पूरा कर लिया है। भवन स्वामियों को पालिका अधिनियम 1916 की धारा-143 के अंतर्गत नोटिस जारी किए जा रहे हैं। जिस पर पालिका परिषद भवन स्वामियों से आपत्तियां प्राप्त करेगी। आपत्तियों की सुनवाई 11 दिसंबर से पालिका कार्यालय में होगी।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि पांच वर्ष में 25 फीसदी अतिरिक्त भवन कर लिया जाता है, लेकिन बढ़ते जल मूल्य के कारण पालिका ने इस बार 25 के बजाय 20 फीसदी ही भवन कर बढ़ाने का फैसला लिया है। भवन स्वामियों को मार्च 2020 से नया भवन कर देना होगा।
पालिका के अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद ने बताया कि 13 वार्डों में से नए सृजित रैलापाली और दुगालखोला वार्ड को छोड़कर ग्यारह वार्डों में 6669 भवनों में से 6500 भवनों का सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है। जबकि शेष 169 भवन बंद रहने से उनका सर्वे पालिका की टीम नहीं कर पाई है। ऐसे भवन स्वामी पालिका की सर्वे टीम को सूचित कर अपने भवनों का सर्वे कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा पालिका नियमानुसार कार्रवाई करने को बाध्य होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ग्यारह वार्डों के भवन स्वामियों द्वारा दी जाने वाली आपत्तियों की सुनवाई के लिए प्रत्येक वार्ड के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित की गई है। कमेटी में एक अध्यक्ष, दो सभासद सभासद, संबंधित वार्ड के सभासद पदेन सदस्य और वार्ड के भवन कर लिपिक को शामिल किया गया है।
कर एवं राजस्व निरीक्षक को सभी कमेटियों क सम्मुख प्राप्त आपत्तियों पर निय मानुसार विधिवत सुनवाई कराए जाने का दायित्व सौंपा गया है। कर निर्धारण समिति 11 दिसंबर को अपराह्न ग्यारह बजे से प्रतिदिन सुनवाई शुरू करेगी। बैठक में सभासद हेम चंद्र तिवारी, सचिन आर्या, सौरभ वर्मा, जगमोहन बिष्ट, दीपक वर्मा, दीपा साह, रेखा अल्यिमां, दीप्ति सोनकर, आशा रावत, तरन्नुम बी, राजस्व निरीक्षक शिखा आर्या और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें