फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में ड्रोन से रेकी की  मार गिराए पांच आतंकी

Fri, 21 Sep 2018 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
आतंकियों के बिछाई बमों को डिफ्यूज करते इंडो अमेरिकी सैनिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चौबटिया के जंगल में भारत और अमेरिका के बीच साझा युद्धाभ्यास में भारतीय सेना ने आज आतंकियों का मार गिराने के लिए एक बड़े अभियान को अंजाम दिया। सेना ने जंगल लेन सर्च अभियान के तहत जंगल में बिछाई गई बारूदी सुरंगों, आईईडी विस्फोटकों को डिफ्यूज किया। गांव में आतंकियों को पनाह देने की सूचना के बाद सेना ने वहां व्यापक हाउस क्लीयरेंस अभियान चलाकर पांच आतंकियों को मार गिराया।
विज्ञापन


साझा युद्धाभ्यास के तहत चौबटिया स्थित किल बाक्स में इस अभियान को अंजाम दिया गया। मुखबिर ने भारतीय सैन्य अधिकारियों को सूचना दी कि गांव निवासी (काल्पनिक नाम शब्बीर) ने अपने घर में पांच आतंकियों को पनाह दी है। इस पर भारतीय सेना के अधिकारियों ने आपरेशन के लिए एक विशेष प्लाटून को तैनात किया। भारतीय सैनिकों ने  ड्रोन के जरिए रेकी की ओर हैलीकाप्टर के जरिए गांव तक पहुंचे। इसके बाद सुबह पांच बजे पूरे घर को घेर लिया गया। सेना ने इसके बाद शब्बीर के एक दोस्त की मदद ली।

शब्बीर पहले आतंकियों के घर में नहीं होने की बात कहता रहा, लेकिन बाद में मान गया। इसके बाद बड़ी सजगता के साथ भारतीय सैनिकों ने मुख्य दरवाजे को विस्फोट के माध्यम से उड़ाकर घर के अंदर मौजूद आतंकियों को मार गिराया। इससे पूर्व जंगल लेन के तहत आईईडी विस्फोटकों की खोज को सर्च अभियान चलाया गया। दुश्मन द्वारा बिछाई गई बारूदी सुरंगें भी नष्ट की र्गइं।
विज्ञापन


हाउस क्लीयरेंस आपरेशन सर्च के सीखे गुर
रानीखेत। हाउस क्लीयरेंस और आपरेशन सर्च को देखकर अमेरिकी सैनिक भी अवाक रह गए। अमेरिकी फौज को भारतीय सेना  माउंटेन क्राफ्ट सहित तमाम गतिविधियों में परिचित करा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें