फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजे के साथ एंटी ड्रग टास्क फोर्स ने पांच लोग हिरासत में लिए

विज्ञापन
गांजे के साथ पकड़े गए आरोपी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सल्ट की एंटी ड्रग टास्क फोर्स टीम ने 27 किलो 959 ग्राम गांजे के साथ पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने स्कार्पियो को सीज कर दिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह पहाड़पानी तहसील स्याल्दे से गांजा लेकर जसपुर को जा रहे थे। वे कुछ गांजा अपने प्रयोग के लिए और बाकी बेच देते हैं
विज्ञापन

आपरेशन नया सवेरा के तहत गोपनीय सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, कांस्टेबल सुरेश चंद्र, सूरज बोरा, दीपक सामंत और खंड विकास अधिकारी रवि कुमार सैनी की मौजूदगी में पॉलीटेक्निक गेट के पास स्कॉर्पियो एचआर 29 जेड-1700 की तलाशी ली गई।
वाहन में रोहित पुत्र रामप्रसाद निवासी ग्राम धरमपुर ऊधमसिंह नगर, दिग्विजय पुत्र राजेश सिंह निवासी धरमपुर, ऊधमसिंह नगर, देवीदत्त पुत्र धर्मानंद निवासी पहाड़पानी, स्याल्दे, धीरज कुमार पुत्र गोकुल सिंह निवासी ग्राम धर्मपुर, ऊधमसिंह नगर और ब्रिजेश गोस्वामी पुत्र रतीलाल गोस्वामी निवासी चोहनान, ऊधमसिंह नगर के कब्जे से तीन प्लास्टिक के कट्टों में 27.959 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अभियोग पंजीकृत कर लिया है। थानाध्यक्ष सल्ट धीरेंद्र पंत ने बताया कि आरोपी देवीदत्त से गांजा लेकर जसपुर को जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें