फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने अदबोड़ा में पांच मकानों के ताले तोड़े

Sun, 18 Dec 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। 
विज्ञापन
chori - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। मुख्यमंत्री हरीश रावत के गृहक्षेत्र ग्राम पंचायत मोहनरी के अदबोड़ा तोक में शनिवार की रात चोरों ने पांच मकानों के ताले तोड़ दिए। चोर नारायण सिंह के मकान से 65 हजार की नगदी और दस तोला सोने के जेवरात ले उड़े, जबकि चार अन्य घरों के लोग परिवार सहित बाहर गए हैं। इससे उनके घरों से चोरी माल का आकलन नहीं हो सका।
विज्ञापन


अदबोड़ा निवासी नारायण सिंह आजकल अपना भवन बनवा रहे हैं। रविवार सुबह उन्हें मकान की निर्माण सामग्री खरीदने रामनगर जाना था। कुछ दिनों बाद ही उनके पुत्र की शादी होने वाली है। उन्होंने पुत्र की शादी के लिए गहने बनाकर रखे थे। रात में ठंड अधिक होने के कारण नारायण सिंह परिवार सहित बगल के दूसरे मकान में सोए थे।

रात करीब एक बजे दूसरे मकान का दरवाजा बंद होने की आवाज सुनकर वह बाहर आए। देखा तो मकान का ताला टूटा था। कमरे में जाकर देखा तो पेंट की जेब में रखे 25 हजार रुपए, हैंडपर्स में रखे 40 हजार रुपए समेत कुल दस तोला वजन के दो मंगलसूत्र, एक पौंजी, एक जोड़ा कर्णफूल, एक नथ गायब थे।
विज्ञापन


उन्होंने अपनी पत्नी को जगाया और रात में ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम तत्काल गांव में पहुंची, लेकिन पुलिस को चोरों का पता लगाने में सफलता नहीं मिल सकी। नारायण सिंह ने पुलिस में तहरीर दे दी है। चोरों ने इसी रात गांव के हरी सिंह पुत्र भवान सिंह, बचे सिंह पुत्र उदे सिंह, रेवती देवी पत्नी चिंता सिंह, जगदीश सिंह पुत्र डूंगर सिंह के घर के ताले भी तोड़कर चोरी की है लेकिन यह चारों परिवार काफी समय से सहित महानगरों में रहने गए हैं। 

अल्मोड़ा। शहर के खत्याड़ी और आसपास के क्षेत्रों में पिछले दिनों हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। इससे क्षेत्रवासियों मे भय व्याप्त है। खत्याड़ी के क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद सिंह कनवाल ने डीएम को ज्ञापन देकर चोरों का सुराग लगाकर कार्रवाई करने की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले दिनों खत्याड़ी में ऊर्जा निगम की आवासीय कॉलोनी में हुई चोरी की घटना से लोग भयभीत हैं। इससे पहले भी खत्याड़ी, गरगूंठ, सरकार की आली सहित अन्य क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं हुई थी। चोरी की घटनाओं के खुलासे की मांग को लेकर ग्रामीण आंदोलन भी कर चुके हैं लेकिन चोरियों का खुलासा नहीं हुआ है। चेतावनी दी कि यदि जल्द चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं किया गया तो ग्रामीण पुन: आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें