शिविर में गांठ बंधन का प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक।
- फोटो : AMAR UJALA
राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में पांच दिवसीय रोवर रेंजर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कुमाऊं के सात महाविद्यालयों और एक इंटर कॉलेज के 12 रोवर लीडर, 42 सीनियर स्काउट और 26 सीनियर गाइड हिस्सा ले रहे हैं।
शिविर में शिविरार्थियों को व्यायाम, ध्वज शिष्टाचार, गांठ बंधन के प्रथम, द्वितीय और तृतीय सोपानों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त रामसिंह नेगी के देखरेख में चल रहे शिविर में शिविरार्थियों को अनुशासन का पालन करते हुए ज्ञान अर्जित करके समाज कल्याण में लगाने को कहा गया। शिविर में खटीमा, रुद्रपुर, हल्द्वानी, रामनगर, भिकियासैंण, मानिला, भतरौंजखान महाविद्यालय और राजकीय इंटर कॉलेज खैरना के रोवर्स रेंजर हिस्सा ले रहे हैं। इस मौके पर प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त राम सिंह नेगी, सहायक प्रशिक्षण आयुक्त भुवनेश्वरी,डा. विनोद कुमार, डा.रजनी शर्मा, नवीन चंद्र रिखाड़ी, चंदन सिंह रावत, देवेंद्र सिंह बिष्ट, चरण सिंह धपोला, ज्योति राणा, शैलेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।