सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। युवक मंगल दल और ग्राम पंचायत भंवरी ने मत्स्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए 10 हजार मत्स्य बीज कोसी नदी में बिरोड़ी मंदिर के पास डाले। ग्राम पंचायत और मंगल दल ने नदी में मछलियों के संरक्षण का संकल्प लिया।
मत्स्य विभाग द्वारा पंतनगर से लाए गए रोहू और अन्य प्रजाति के 10 हजार मत्स्य बीज ग्राम पंचायत और युवक मंगल दल भंवरी को उपलब्ध कराए थे। बिरोड़ी मंदिर के पास कोसी नदी में यह मत्स्य बीज डाले गए।
ग्रामीणों ने मछलियों के संरक्षण का भी संकल्प लिया। इस दौरान मंगल दल अध्यक्ष गिरीश भंडारी, सांसद प्रतिनिधि चंदन बिष्ट, कोषाध्यक्ष यशपाल नेगी, ग्राम प्रधान शोभा देवी, भूपाल नेगी, विनोद नेगी, वीरेंद्र नेगी, हिमांशु नेगी, कमल बिष्ट आदि थे।