फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रवृत्ति की पहली किस्त जारी

Thu, 26 Feb 2026 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के तहत 102 विद्यार्थियों को लाभान्वित किया गया है। उत्तराखंड सरकार ने इस योजना के लिए 27.40 लाख रुपये का बजट आवंटित किया है। इसके तहत स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रतिमाह व एकमुश्त छात्रवृत्ति प्रदान की गई। योजना की प्रथम छह माह की पहली किस्त सीधे लाभार्थियों के खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से भेजी गई है।
विज्ञापन

प्रोफेसर प्राचार्य पुष्पेश पांडे ने बताया कि यह योजना विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। नोडल अधिकारी डॉक्टर नमिता मिश्रा ने पुष्टि की कि उच्च शिक्षा निदेशालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी पात्रों को लाभ मिला है।
इस मौके पर कार्यक्रम सह संयोजक डॉ. सुमिता गड़कोटी, डॉ. दीपाली कनवाल, डॉ. कोमल गुप्ता, प्रोपीएन तिवारी, डॉ. निहारिका बिष्ट, डॉ. नीमा बोरा, डॉ. किरन चौहान, डॉ. निर्मला जोशी नरेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें