मौलेखाल(अल्मोड़ा)। राजकीय पॉलिटेक्निक सल्ट में आयोजित छह दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। यहां स्वयंसेवियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने बंगीधार नौलों के समीप स्वच्छता अभियान चलाकर वहां फैले कूड़े का निस्तारण किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने विद्यालय परिसर को ऐपण कला से सजाया। इस दौरान स्वयंसेवियों ने शिविर में प्राप्त अपने अनुभवों को भी साझा किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य राकेश सिंह, कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र, प्रभारी नीरज, सौरभ पोखरियाल, दीपा आदि मौजूद रहीं।