राज्य की पहली हिल पेट्रोल यूनिट का शुभारंभ करती राज्य मंत्री रेखा आर्या।
- फोटो : अमर उजाला
अल्मोड़ा में उत्तराखंड के प्रथम हिल पेट्रोल यूनिट का शुभारंभ हो गया है। महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्या ने यूनिट शुरू करते हुए कहा कि आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण रखने और सड़क दुर्घटनाओं और प्राकृतिक आपदा के समय इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए अल्मोड़ा में सेनटरी नैपकीन मेंकिग यूनिट स्थापित की जाएगी। इस मौके पर पुलिस कर्मियों को 10 स्कूटी और 15 मोटरसाइकिलें दी गईं। इसके बाद राज्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर पेट्रोलिंग यूनिट को रवाना किया।
पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हिल पेट्रोल यूनिट का शुभारंभ करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि यूनिट खुलने से महिलाओं की सुरक्षा बनाए रखने में भी काफी मदद मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए सेनटरी नैपकीन मेकिंग यूनिट स्थापित की जाएगी। जिसमें स्वयं सहायता समूह वाली महिलाएं कार्य करेंगी। यह नैपकिन कम दाम में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं एवं बालिकाओं को उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा बालिका महाविद्यालयों एवं बालिका स्कूलों में कम दरों पर सेनटरी नैपकीन उपलब्ध कराई जाएगी। इस मौके पर हीरो मोटो क्रॉप के जनरल मैनेजर संदीप सनस, सौम्या दूबे, प्राची और अजीम टीम मीडिया एक्सपर्ट के सहयोग से अल्मोड़ा पुलिस की महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराने एवं पर्यटकों और यात्रियों की सुरक्षा बनाए रखने के लिए महिला पुलिस कर्मियों को 10 हीरो ड्यूट स्कूटी और पुरुष पुलिस कर्मियों को 15 हीरो अचीवर मोटरसाइकिल प्रदान की गई।
पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं पूरन सिंह रावत ने कहा कि यह उत्तराखंड का पहली हिल पेट्रोलिंग यूनिट है जिसमें अल्मोड़ावासियों की शिकायतों का निराकरण शीघ्र किया जा सकेगा। एसएसपी पी रेणुका देवी ने कहा कि हिल पेट्रोलिंग यूनिट को 25 वाहन मिलने से अल्मोड़ा पुलिस की शक्ति में वृद्धि हुई है। इससे बाद राज्यमंत्री और पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं पूरन सिंह रावत ने हरी झंडी दिखाकर पेट्रोलिंग यूनिट को रवाना किया। इस मौके पर नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुती दी गई। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ईवा आशीष, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, कैलाश गुरुरानी, रवि रौतेला, महेश नयाल, रमेश बहुगुणा, विपिन भट्ट, एसडीएम विवेक रॉय, सीओ कमल राम आर्य, मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव, पुलिस उपाधीक्षक दूरसंचार राजीव कुमार टम्टा, प्रतिसार निरीक्षक कमल सिंह पवार समेत काफी संख्या में पुलिस कर्मचारी मौजूद थे। संचालन निरीक्षक अभिसूचना इकाई संतोष बगडवाल ने किया।