फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रानीखेत में होटल, रेस्टोरेंट में जांची अग्नि सुरक्षा व्यवस्था

Thu, 11 Jun 2026 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। दिल्ली में बीते सप्ताह हुए अग्निकांड के बाद अग्निशमन विभाग ने क्षेत्र के होटल, रेस्टोरेंट और अस्पतालों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारी गणेश चंद्र के नेतृत्व में टीम ने होटल सहज, क्वीन्स मेडो, ग्रांड होटल और एमएन श्रीवास्तव अस्पताल की अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की गई। इस दौरान अग्निशमन उपकरणों, आपातकालीन निकास मार्गों, फायर अलार्म सिस्टम और विद्युत सुरक्षा की जांच की। साथ ही कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में बचाव एवं सुरक्षित निकासी की जानकारी दी गई।
गणेश चंद्र ने बताया कि जनसुरक्षा के लिए अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य है और ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनसुरक्षा को देखते हुए भविष्य में भी ऐसे निरीक्षण अभियान जारी रहेंगे और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



फायर उपकरणों की जांच कर दुरुस्त रखने के निर्देश
बागेश्वर। पुलिस और अग्निशमन विभाग की ओर से होटल और मॉल आदि में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई। वहीं रीमा क्षेत्र के जंगलों में लगी आग को टीम ने बुझाया।
कोतवाल अनिल उपाध्याय और एफएसएसओ दिनेश चंद्र पाठक के नेतृत्व में पुलिस फायर की टीम ने नगर के विभिन्न होटलों, प्रतिष्ठानों में अग्निशमन उपकरणों की जांच की। वहां लगे फायर हाइड्रेंट, पोर्टेबल अग्निशामक यंत्र स्प्रिंकलर सिस्टम और आपातकालीन निकास की भौतिक स्थिति को परखा। उपकरणों की एक्सपायरी डेट और उनके चालू हालत में होने की भी जांच की गई। वहां मौजूद स्टाफ काे उपकरणों को सक्रिय अवस्था में रखने के निर्देश दिए। रीमा चौकी की पुलिस टीम को जंगलों में आग लगने की सूचना मिली। प्रभारी चौकी नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने होराली के जंगल में लगी आग को मशक्कत से बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें