फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलते वाहन में लगी आग लगने से हड़कंप, वाहन जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। धारानौला क्षेत्र में एक चलती कार में आग लग गई। आग लगते ही चालक और उसमें सवार एक अन्य व्यक्ति कार से उतर गए। मौके पर पहुंच फायर सर्विस की टीम ने आग पर काबू पाया। मुख्य मोटरमार्ग पर वाहन में आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार धारौनाला क्षेत्र में शुक्रवार को दोपहर एक चलती हुई मारुति कार में अचानक आग लग गई। पुलिस ने बताया कि वाहन में दो लोग सवार थे, जो समय रहते वाहन से उतर गए।
इस बीच वाहन धू-धू कर जलने लगा। आग की चपेट में वहां खड़ी एक मैक्स जीप भी आ गई। सूचना पर दमकल कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया, लेकिन आग से कार पूरी तरह जल गई। जीप को आंशिक क्षति पहुंची है। आग बुझाने वाली टीम में एलएफएम कुंवर सिंह राणा, हरीश राम, एफएम प्रकाश पांडे, गंगा राम, चालक उमेश सिंह आदि शामिल थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें