अल्मोड़ा। दन्या क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। क्षेत्र से एक युवक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर दिया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार दन्या थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक ने बीते दिनों पुलिस को तहरीर दी थी, जिसमें उसने अपनी 16 वर्षीय चचेरी बहन के दन्या बाजार से गायब होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही थी। इधर बीते दिवस पुलिस ने किशोरी को यूपी के बहेड़ी से बरामद कर लिया।
दुष्कर्म के आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। दन्या थानाध्यक्ष संतोष देवरानी ने बताया कि किशोरी का मेडिकल करवाया गया। परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत 363, 366ए, 376 में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस टीम में एसआई इंद्र सिंह ढेला समेत आदि मौजूद रहे।