फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसी कटारमल के जंगलों में फिरा लगी आग

विज्ञापन
शुक्रवार की देर शाम अल्मोड़ा-रानीखेत मोटर मार्ग में कोसी कटारमल के समीप धधकते जंगल। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। फायर सीजन में जंगलों में आग लगने का सिलसिला अब बढ़ने लगा है। शुक्रवार की देर शाम कटारमल के समीप जंगल में आग लग गई। आग की लपटें मोटर मार्ग तक जा पहुुंची। देर रात तक जंगल धधकता रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को देर शाम अल्मोड़ा- रानीखेत मोटरमार्ग पर कोसी कटारमल के समीप जंगल में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें सड़क किनारे तक पहुंचने लगीं।
देर रात तक आग धधकती रही। इससे दो दिन पूर्व कठपुडिय़ा के कयाला में भी जंगल की आग सड़क तक फैली। विकराल रूप ले रही आग ग्रामीणों के लिए भी खतरा बनने लगी है।
विज्ञापन

इधर, शुक्रवार को भी देर रात तक जंगल धधकते रहे। जिससे वन्य जीवों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। इधर वन क्षेत्राधिकारी संचिता वर्मा ने बताया कि जिस क्षेत्र में आग लगी वह वन क्षेत्र नहीं बल्कि नाप भूमि है। उनका कहना है कि जंगलों की आग से निपटने के लिए जीपीएस से निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें