फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीखेत में सेना के क्वार्टरों में आग लगने से मचा हड़कंप

विज्ञापन
मनकामेश्वर मंदिर के पास सेना की कालोनी में आग बुझाने का प्रयास करते दमकल कर्मी। संवाद न्यूज एजें? - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
सेना के क्वार्टर में आग लगने से मचा हड़कंप
विज्ञापन

बिस्तर और अन्य सामान जलकर राख हो गया
संवाद न्यूज एजेंसी
रानीखेत (अल्मोड़ा)। मनकामेश्वर स्थित एक घर में आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। जिस क्वार्टर में आग लगी है, वहां बिस्तर और अन्य सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सैन्य क्षेत्र मनकामेश्वर मंदिर के पास सेना के क्वार्टर बने हुए हैं। बताया जा जा रहा है कि हवलदार जीवन चंद्र कांडपाल के क्वार्टर में सुबह आग सेंकते वक्त अचानक आग लग गई। जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, इसके अलावा सैन्य कार्यालय में भी सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों और कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया। दमकल प्रभारी सुभाष चंद्र जोशी ने बताया कि अंदर अंगीठी में आग जलाई गई थी। क्वार्टर लकड़ी और टिन के बने हुए हैं, जिस कारण आग सुलग गई। फायर ब्रिगेड की टीम को चिमनी तोड़नी पड़ी। उन्होंने बताया हादसे में परिवार का सामान और बिस्तर जल गया। दमकल टीम में चालक ईश्वर बोरा, राजकुमार, फायरमैन रवि चंद्र, राजीव कार्की, चांद थापा, जगदीश सिंह, चंदन राय सहित तमाम लोग शामिल थे।
विज्ञापन

फोटो: 08 आरकेटी 03पी:
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें