फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पांडेखोला स्थित सीएमओ कार्यालय के पीछे के जंगल में लगी आग

Sun, 16 Nov 2025 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। शीतकाल में जिले के जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। शुक्रवार को पीनाथ के जंगल में आग लगने की घटना सामने आई थी। शनिवार को भी पांडेखोला स्थित सीएमओ कार्यालय के पीछे जंगल में आग लगी। शीतकाल में इस तरह आग लगने की घटनाएं चिंताजनक बनी हुई हैं।
विज्ञापन

एक सप्ताह के अंदर आग की दो घटनाएं आ गई हैं। पहले पीनाथ के जंगल में आग की घटना सामने आई। इसके एक दिन बाद ही शनिवार की साम को पांडेखोला स्थित सीएमओ कार्यालय के पीछे जंगल में आग लग गई। एलएफएम गिरीश धारियाल ने बताया कि शनिवार शाम को फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना मिली कि पांडेखोला सीएमओ कार्यालय के पीछे के जंगल में आग लगी हुई है। फायर सर्विस यूनिट मौके पर घटनास्थल पहुंची। तुरंत कार्रवाई करते हुए एमएफई से पंपिंग कर एक होजरील की सहायता से आग को बुझाया। आग बुझाने वालों में एफएस डीवीआर हरि सिंह, एफएम रवि आर्य, जीवन जोशी, स्वाति बोहरा, इंदु मेहता और प्रियांशु कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें