फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मसाला फैक्टरी में देर रात लगी आग, खलबली मची

Sun, 31 Aug 2025 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। डोल आश्रम के पास हिलडाना रियल स्पाइस एंड फूड्स कंपनी में देर रात आग लगने से खलबली मच गई। लमगड़ा पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंचकर दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब 12 बजे मसाला फैक्टरी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। फैक्टरी के संचालक माया देवी पत्नी धन सिंह ने जब टिन के चटकने की आवाज सुनी तो वह बाहर आए और फैक्टरी के अंदर से धुआं निकलते देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस सहायता नंबर-112 में दी। सूचना पर लमगड़ा थाने की टीम और फायर सर्विस की टीम मौके पर रवाना हुई।
फायर सर्विस की टीम के पहुंचने से पहले ही लमगड़ा पुलिस और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें