फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में अतिक्रमण के कारण अटका फायर ब्रिगेड वाहन

Thu, 25 May 2017 11:15 PM IST
अल्मोड़ा़,अमर उजाला
विज्ञापन
अतिक्रमण के कारण बाजार में फंसा फायर ब्रिगेड का वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 आपदा और आग लगने की घटनाओं के दौरान फायर वाहनों को निकलने में आने वाली दिक्कतों को देखते हुए प्रशासन ने बृहस्पतिवार को बाजार में मॉक ड्रिल किया। इस दौरान बाजार में दुकानों की झाप और दुकान के भीतर जाने वाली सीढ़ियों के कारण फायर वाहन कई जगह अटक गया। प्रशासन ने 25 से अधिक दुकानों को चिन्हित करके पालिका की ओर से नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। 
 
  जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को एडीएम कैलाश सिंह टोलिया के नेतृत्व में पालिका, पुलिस, फायर सर्विस और रेवन्यू की टीम ने लाला बाजार से रैमजे, चौक बाजार, कचहरी, थाना बाजार और पल्टन बाजार तक मॉक ड्रिल किया। इस दौरान फायर सर्विस के वाहन को बाजार से निकलने में दिक्कतें हुईं। लाला बाजार, रैमजे, कचहरी बाजार आदि कई जगह पर दुकानों की झांप के कारण वाहन कई जगह अटक गया। कई स्थानों पर व्यापारियों ने दुकान में घुसने के लिए आगे से सीढ़ी  का निर्माण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम ने व्यापारियों को फटकार लगाते हुए बाजार में अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी। इस दौरान कई जगह पर व्यापारियों की प्रशासन की टीम के साथ झड़प भी हुई। एडीएम ने पालिका को चिन्हित की गई 25 से अधिक दुकानों को लेकर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कई स्थानों पर अतिक्रमण हटाने के बाद वाहन काफी देर बाद मल्ली बाजार की तरफ निकल सका। यहां भी दुपहिया वाहन चालकों के वाहन आड़े तिरछे खड़े मिले जिनका मौके पर चालान किया गया। एडीएम ने वाहन चालकों से थाने के पास अपने वाहन खड़ा नहीं करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें