फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग बुझाने जा रहा दमकल वाहन एलआरसाह रोड में दुर्घटनाग्रस्त

Tue, 29 May 2018 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
सड़क से नीचे पलटा दमकल वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 मंगलवार तड़के आग बुझाने जा रहा अग्निशमन विभाग का दमकल वाहन एलआरसाह रोड में अनियंत्रित होकर सड़क से बीएसएनएल परिसर में जा गिरा। दुर्घटना में अग्निशमन विभाग के दो कर्मचारी घायल हो गए। वहीं बीएसएनएल के रिकार्ड और स्टोर रूम के बड़े कमरे की दीवार को भी नुकसान पहुंचा है। तीन क्रेन बुलाने के बाद पांच घंटे के लगातार प्रयास के बाद भी वाहन को सड़क तक नहीं खींचा जा सका। इस दौरान इस सड़क को बंद रखा गया और वाहनों को दूसरे रास्ते से जाना पड़ा। 

विज्ञापन

 
  लोधिया के पास एक कभाड़ी के गोदाम में आग लगने की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग का दमकल वाहन मंगलवार तड़के साढ़े तीन बजे एनटीडी से रवाना हुआ। एडम्स स्कूल के पास एलआरसाह रोड में बीएसएनएल कार्यालय के पास मोड़ पर किसी जानवर के खड़े होने पर वाहन का स्टेयरिंग नहीं कट पाया जिससे वाहन मय चालक और अन्य कर्मचारियों समेत रेलिंग तोड़ता हुआ सड़क से नीचे जा गिरा। वाहन के टैंकर में भरा पानी भी पूरा बह गया। वाहन गिरने से बीएसएनएल के रिकार्ड कक्ष की दीवार को भी काफी क्षति पहुंची। दुर्घटना में वाहन चालक विनोद भंडारी और प्रेमलाल को चोटें आईं, लेकिन वाहन में सवार दो अन्य कर्मचारियों को खरोंच तक नहीं आई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस, अग्निशमन दल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा।        

बाद में वाहन को निकालने के लिए पुलिस और आईटीबीपी के अलावा एक निजी क्रेन भी मंगाई गई, लेकिन सड़क संकरी होने के कारण वाहन को नहीं निकाला जा सका है। इधर मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव ने बताया कि घायल कर्मचारियों को घर भेज दिया गया है। जबकि दमकल वाहन को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।       

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें