फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: इंस्टाग्राम पर बाल यौन शोषण सामग्री अपलोड करने पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 04 Jul 2026 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कथित रूप से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री अपलोड और देखने के आरोप में सोमेश्वर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉयटेड चिल्ड्रेन (एनसीएमईसी) से प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल ने तकनीकी जांच की। जांच में सोमेश्वर थाना क्षेत्र के हवालबाग से संचालित एक इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से प्रतिबंधित सामग्री अपलोड किए जाने और देखे जाने के संकेत मिले। इसके बाद संबंधित मोबाइल कनेक्शन और उपयोगकर्ता की जानकारी जुटाकर संदिग्ध की पहचान की गई।
प्राथमिक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67-बी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल मदन मोहन जोशी ने बताया कि मामले की गहन विवेचना की जा रही है। डिजिटल साक्ष्यों का परीक्षण, सोशल मीडिया गतिविधियों के विश्लेषण और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सीओ भावना कन्थौला ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले के सभी तथ्यों और किसी भी व्यक्ति की भूमिका पर अंतिम निष्कर्ष निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें