फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अनियंत्रित ट्रक धान के खेत में गिरा, चालक बाल-बाल बचा

Sat, 04 Jul 2026 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर-रानीखेत मार्ग पर रैत गांव के पास शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बच गया। निर्माण सामग्री से लदा एक ट्रक धान के खेत में जा गिरा। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं जबकि ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें लदा सीमेंट, ईंट व अन्य सामान खेत में बिखर गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर बने गहरे गड्ढों से बचने और सामने से आ रही कार को रास्ता देने के प्रयास में चालक ट्रक से नियंत्रण खो बैठा। ट्रक चालक ओमप्रकाश पुत्र धर्मानंद, निवासी शहरफाटक बताया गया है। सूचना पर सोमेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जिला पंचायत सदस्य संतोष कुमार पल्युड़ा ने कहा कि सोमेश्वर-रानीखेत मार्ग पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें