फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मजदूर की मौत पर ठेकेदार और कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Tue, 11 Aug 2026 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कोतवाली क्षेत्र के पांडेखोला में निर्माणाधीन आईबी भवन परिसर में हुए हादसे में हुई मजदूर की मौत का मामला पुलिस तक पहुंच गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना खटीमा (ऊधमसिंह नगर) के ग्राम जसारी निवासी सुभाष सिंह राना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र साहिल सिंह राना पांडेखोला स्थित संगीता इलेक्ट्रिकल सीपीडब्ल्यूडी निर्माणाधीन आईबी भवन में कार्य कर रहा था। वहां लकड़ी के कटान का ठेका ठेकेदार अंबर हुसैन के अधीन चल रहा था। 28 जुलाई की शाम करीब 4:45 बजे ठेकेदार ने बिना किसी पूर्व सूचना और सुरक्षा इंतजामों के मशीन चला दी। इस दौरान पेड़ का एक भारी गिल्टा साहिल के सिर पर गिर गया। साथी मजदूर नागेंद्र सिंह ने उसे जिला अस्पताल अल्मोड़ा पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। सात अगस्त की दोपहर करीब दो बजे सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में उसकी मौत हो गई। पिता ने घटना को ठेकेदार की लापरवाही का नतीजा बताते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि ठेकेदार और कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीओ बलवंत सिंह रावत ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें