फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: फर्जी प्रमाणपत्र से एमबीबीएस में दाखिला लेने वाले छात्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Tue, 20 Oct 2026 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान अल्मोड़ा में फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर एमबीबीएस में प्रवेश लेने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अनाथ एवं परित्यक्त बच्चों की श्रेणी से संबंधित प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने के बाद कॉलेज प्रशासन पहले ही छात्र का प्रवेश निरस्त कर चुका है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026 में एमबीबीएस की प्रवेश प्रक्रिया के दौरान बाजपुर निवासी मोहम्मद शमी ने दाखिले के लिए अनाथ एवं परित्यक्त बच्चों की श्रेणी से संबंधित प्रमाणपत्र लगाया था। प्रवेश प्रक्रिया के तहत प्रमाणपत्रों की जांच की गई तो उसका यह सर्टिफिकेट फर्जी पाया गया।



इसके बाद नियमानुसार संबंधित छात्र का प्रवेश निरस्त कर दिया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए कॉलेज प्रशासन ने इस संबंध में कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अब आरोपी छात्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


सीओ बलवंत सिंह रावत ने बताया कि कॉलेज प्रशासन की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें