फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतका के पति, सास और ननद के खिलाफ मायके वालों ने कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। तहसील क्षेत्र के चमोली गांव में 29 अप्रैल को संदिग्ध हालत में मृत महिला के पिता ने राजस्व पुलिस में मृतका के पति, सास और ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

राजस्व पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका ममता फर्त्याल 29 अप्रैल को चमोली स्थित आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे के सहारे लटकी मिली थी।
बेतालघाट निवासी पिता जगत सिंह ने राजस्व पुलिस को तहरीर दी। बताया कि ममता का विवाह वर्ष 2004 में चमोली गांव निवासी नवीन सिंह फर्त्याल के साथ हुआ था। आरोप लगाया कि शादी के बाद अक्सर उनकी पुत्री के साथ मारपीट कर दहेज की मांग की जाती थी।
विज्ञापन

29 अप्रैल को उन्हें सूचना मिली कि उनकी पुत्री ने आत्महत्या कर ली है, लेकिन शव देखा तो शरीर में काफी चोटों के निशान थे। आरोप हैं कि पति नवीन, सास और ननद ने उनकी पुत्री को मारकर फांसी के फंदे पर लटका दिया।
आरोपितों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग की गई है। उपनिरीक्षक नूतन ने बताया कि मायके वालों मृतका के पति, सास, ननद के खिलाफ धारा 304 बी, 323, 498 ए 3/4 दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें